G7 News

video

रेप पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म,ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई:दबंग के बेटे ने अश्लील वीडियो बनाए थे; भाई बोला- पूरे परिवार को जान का खतरा latest news

Ravi Das Bairagi
4 Min Read

latest news , 24/06/2024 

राजस्थान ।भरतपुर के जनाना हॉस्पिटल में रेप पीड़ित लड़की ने गुरुवार रात बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर का कहना है कि पीड़िता और उसका बच्चा स्वस्थ हैं। लड़की के परिजनों ने बताया कि कुम्हेर थाने (डीग) में 21 मई को रेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कुम्हेर थाना इंचार्ज अध्यात्म गौतम ने कहा- मामले की जांच जारी है। नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे। हॉस्पिटल में भर्ती पीड़िता ने बताया- कुम्हेर थाना इलाके में गांव के ही दबंग व्यक्ति के बेटे ने अक्टूबर 2023 में रेप किया था। खेत पर जाने के दौरान आरोपी ने पकड़ लिया। उसने खेत में ले जाकर रेप किया। रेप करने के दौरान ही अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए। उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर उसने कई बार रेप किया। डर के कारण चुप रही। परिजनों को रेप का पता तब लगा जब 7 महीने की गर्भवती हो चुकी थी।
सोनोग्राफी कराई तो साढ़े 7 महीने का गर्भ था
लड़की ने बताया- अप्रैल महीने में गर्भ दिखने लगा तो मां कुम्हेर (डीग) के सरकारी हॉस्पिटल ले गई। सोनाग्राफी में साढ़े 7 महीने का गर्भ पाया गया। कुम्हेर अस्पताल से सोनोग्राफी को सीधे कुम्हेर थाना भेज दिया गया। तब पुलिस लड़की को तलाशते हुए उसके घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद परिवार की ओर से 21 मई को कुम्हेर थाने में रेप का मामला दर्ज कराया गया। हालांकि कुम्हेर पुलिस ने नामजद आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।
लड़की के भाई ने बताया- गुरुवार देर रात बहन को ऑपरेशन से बेटा हुआ। बच्चे को NISU वार्ड में रखा है। बच्चे की जान को आरोपियों से खतरा है। इसलिए रात से NICU वार्ड के बाहर पहरे में बैठा रहा। डिलीवरी के बाद से अभी तक कोई पुलिसकर्मी तक पीड़िता के पास नहीं पहुंचा है। पूरे परिवार को जान का खतरा है।
रिपोर्ट में बताया- ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप

21 मई को पीड़ित का मां ने कुम्हेर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया- अक्टूबर 2023 में नवरात्र के दौरान दोपहर 3 बजे बेटी फसल देखने खेत में गई थी। रास्ते में उसे आरोपी मिला। वह जबरन बेटी को अपने खेत में ले गया। हाथ-मुंह बांधकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और धमकाया कि किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दूंगा। ब्लैकमेल कर उसने कई बार लड़की से रेप किया। बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली तब वारदात का पता चला। लड़की के परिवार और खुद लड़की ने अपनी उम्र ने उम्र 17 साल बताई है। जबकि उसके आधार कार्ड में उम्र 20 साल दर्ज है है। डॉक्टर का कहना है कि मेडिकल कराने के बाद सही उम्र पता लग सकेगी।

- Advertisement -
latest news

भारत  में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे G7 न्यूज़ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें ।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61560778933426&mibextid=ZbWKwL

- Advertisement -

latest news | latest news | latest news | latest news | latest news 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com