latest news G7 News 26/06/2024
रतलाम जिले के रावटी पुलिस थाना अंतर्गत माही नदी की पुलिया के नीचे 12 जून को अर्धनग्न अवस्था व दोनों हाथ बंधे मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप कर हत्या की गई है। हत्या के पहले आरोपी महिला की दूसरी शादी कराने के लिए एक 17 साल का लड़का दिखाने गए थे। महिला की उम्र ज्यादा होने के कारण परिजनों ने मना कर दिया। रास्ते में लौटते समय घटना को अंजाम देकर माही नदीं में शव को फेक दिया।
पुलिस कंट्रोल रुम पर हत्या का खुलासा करते एसपी राहुल कुमार लोढ़ा। एएसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल।
एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया 12 जून 24 को रावटी पुलिस को सूचना मिली थी कि माही नदी की पुलिया के नीचे एक महिला का शव दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। महिला के हाथ पैर बंधे थे। महिला अर्धग्न अवस्था में थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया था। शिनाख्त नहीं होने पर शव को उसी दिन मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी में रख दिया। अगले दिन 13 जून को शव की शिनाख्त शिवगढ़ थाना अंतर्गत एक गांव की महिला के रुप में हुई। जो कि घर से लापता थी। पुलिस को मृतिका की 18 साल की बेटी ने 11 जून को अपनी मां को घर पर आने वाले देवीलाल नाम के व्यक्ति के साथ जाना बताया था। महिला मजदूरी करती थी इस कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। बेटी के द्वारा बताए गए नाम को लेकर पुलिस ने तलाश किया तो इस नाम को कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं पाया। जबकि मृतिका ने घर पर यहीं नाम बता रखा था।
मृतिका के पति का हो चुका है निधन
मृतिका के पति का पूर्व में निधन हो चुका है। पांच बच्चे है। अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए एसपी ने एएसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीमल बघेल के नेतृत्व में जांट टीम बनाई। टीम ने मृतिका के मोबाइल नंबर को जांच में लिया। कॉल रिकॉर्डिंग जांच में बाजना पुलिस थाने के गांव कुंदीनाका मानपुरा के संदिग्ध सुरेश (22) पिता बारजी देवदा और विदेश (20) पिता मांगू डिण्डोर दोनों से बातचीत करना पता चला। पुलिस इन दोनों की तलाश में गांव कुंदीनाका पहुंची। तब यह दोनों अपने घर पर नहीं मिले। शंका होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की।
मृतिका करना चाहती थी दूसरी शादी
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतिका दूसरी शादी करना चाहती थी। संदिग्ध दोनों आरोपी महिला को एक जगह लड़का दिखाने ले गए। लेकिन लड़के की उम्र कम होने व महिला के उम्र ज्यादा होने के कारण परिजनों ने मना कर दिया। था। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर वापस लौटने के दौरान पहले उसे शराब पिलाई। उसके साथ गैंगरेप कर झगड़ा होने के दौरान हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध कर उसे नदी में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मृतिका का मोबाइल, कपड़े और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
मजदूरी के दौरान हुई थी मुलाकात
महिला रतलाम में मजदूरी के लिए आती थी। आरोपी भी मजदूरी के लिए आते थे। स्टेशन पर इनकी मुलाकात के दौरान जान-पहचान हुई और घर तक आना-जाना शुरू हो गया था। पुलिस ने गांव कुंदीनाका मानपुरा के सुरेश (22) पिता बारजी देवदा और विदेश (20) पिता मांगू डिण्डोर को गिरफ्तार कर लिया है।
MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल G7 News से जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VacBk6mKLaHoNvjLzn0l
G7 न्यूज़ के वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये, इस लिंक पर करें क्लिक👇
https://chat.whatsapp.com/KYkeSSGnWEr4oEVjie4wQ1
G7 न्यूज़ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें ।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61560778933426&mibextid=ZbWKwL
latest news | latest news | latest news | latest news | latest news
