G7 News

video

सुसाइड से पहले TCS मैनेजर 2 घंटे पैदल घूमती रही:latest news गार्ड बोला- न तो वो परेशान दिखी और न घबरा रही थी, मुझसे हंसकर बात की…

Ravi Das Bairagi
5 Min Read

latest news  G7 News  26/06/2024   |  टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि जैन के सुसाइड केस में सिक्योरिटी गार्ड ने खुलासा किया है। मेन गेट पर एंट्री के दौरान सुरभि ने गार्ड से बातचीत की थी। तब उसका व्यवहार सामान्य था। न तो वो परेशान थी और न ही घबरा रही थी। गार्ड से उसने अच्छे से हंसकर बात की।

गार्ड को बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि सुरभि ऐसा कदम उठाने जा रही है। सुसाइड करने के पहले करीब दो घंटे तक सुरभि अकेले मल्टी के नीचे घूमती रही। इसके बाद वो लिफ्ट से छत पर पहुंची और छलांग लगा दी। जानिए सुसाइड से पहले गार्ड और सुरभि के बीच क्या बातचीत हुई…

सुरभि जब बिल्डिंग की तरफ जा रही थी, तो मेन गेट पर गार्ड ने उसे रोककर पूछा कि किससे मिलना है। सुरभि ने कहा, फ्लैट देखने आई हूं।

BCM हाइट्स के गार्ड ने बताया : बिल्कुल भी परेशान नहीं लगी

मेरी ड्यूटी सुबह 8 से रात 8 बजे तक की है। करीब 8-9 महीने से ही यहां ड्यूटी पर हूं। जब सुरभि जैन आई तो मैं ही ड्यूटी पर था। पहले कभी उसे यहां नहीं देखा था। बिल्कुल भी परेशान नहीं लग रही थी। उसने बताया कि बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 704 में फ्लैट देखने आई हूं। ब्रोकर आएगा तब जाऊंगी।

- Advertisement -

एंट्री के लिए कहा था तो कहने लगी कि ब्रोकर के आने पर कर दूंगी। मैंने मना किया कि ऊपर जाना अलॉऊ नहीं है। तब बोली कि मैं ऊपर नहीं जाऊंगी नीचे ही घूमती रहूंगी। करीब 12.30 बजे आई थी और 2.30 बजे तक नीचे ही अकेली घूमती रही। तब तक ब्रोकर नहीं आया था।

पहले ए ब्लॉक में गई। फिर बी ब्लॉक में गई। यहां दोनों जगह गार्ड मौजूद थे। इसके बाद वो सी ब्लॉक में गई, वहां गार्ड नहीं था। यहां से वो करीब पौने तीन बजे ऊपर गई। इसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं पता। मैं पीछे की तरफ ड्यूटी कर रहा था। ऊपर जाकर उसने छलांग लगा दी। ऑफिस में झाड़ू पोंछा करने वाली बाई ने घटना के बारे में बताया।


सोमवार को बीसीएम हाईट्स की 8वीं मंजिल से कूदकर सुरभि जैन (37 साल) ने खुदकुशी कर ली थी।
अभी कार मल्टी में ही खड़ी है

करीब दो घंटे तक सुरभि मल्टी के नीचे ही घूमती रही। लेकिन दोबारा वो गार्ड रामानंद शर्मा की तरफ नहीं आई। उस तरफ अकेले में सुरभि किसी से फोन पर बात कर रही थी या नहीं ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जिस कार से सुरभि आई थी। वो अभी भी वहीं पीछे की तरफ पार्किंग में खड़ी है। कार नंबर एमपी09डीएच8049 है। कार 2 से 5 महीने पुरानी होगी। मल्टी में आने-जाने वाले हर शख्स की एंट्री का दावा गार्ड ने किया है।


सुरभि इसी कार से बीसीएम हाईट्स पहुंची थी। कार अभी भी बिल्डिंग के नीचे खड़ी है।
पिता बोले- तलाक होने से तनाव में थी

टीआई सीबी सिंह के मुताबिक टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर सुरभि तलाकशुदा थी। उसका मोबाइल बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर मिला। उसने आखिरी मैसेज अपने पापा को किया था। इसमें लिखा था- आई एम सॉरी पापा।

पिता अशोक जैन ने बताया कि सुरभि की करीब 9 साल पहले शादी कर दी थी। कुछ ही दिनों में तलाक हो गया। उसकी सभी सहेलियों और दोस्तों की शादी हो चुकी थी। उनके बच्चे भी थे। इससे सुरभि को हमेशा लगता था कि वह अपनी लाइफ को अच्छे तरीके से नहीं जी पा रही है। उसके डिप्रेशन का इलाज अहमदाबाद में चल रहा था। है।

MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल G7 News से जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VacBk6mKLaHoNvjLzn0l

G7 न्यूज़ के वाट्सअप ग्रुप से जुड़िये, इस लिंक पर करें क्लिक👇
https://chat.whatsapp.com/KYkeSSGnWEr4oEVjie4wQ1

G7 न्यूज़ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें ।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61560778933426&mibextid=ZbWKwL

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com