G7 News

video

महाकाल मंदिर में दिल्ली की डॉक्टर को कुत्ते ने काटा: latest news परिसर में 6 ज्यादा डॉग्स; उज्जैन शहर में 2 महीने में 1536 को काटा

Ravi Das Bairagi
2 Min Read

latest news 02/07/2024 G7 News 

महाकाल मंदिर में दर्शन करने आईं दिल्ली की डॉक्टर के पैर में कुत्ते ने काट लिया। शुक्रवार को हुआ यह पहला मामला नहीं है, महीने में भर में श्रद्धालुओं पर डॉग अटैक और बाइट के 20 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यह तब है, जब नगर निगम को मंदिर समिति की ओर से कई बार लेटर लिखे जा चुके हैं। मंदिर परिसर में 6 से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं। मंदिर समिति के कर्मचारी तक इन कुत्तों से परेशान हैं।

उज्जैन शहर में डॉग बाइट के केस की बात करें तो सरकारी अस्पताल के आंकड़े ही काफी चौंकाने वाले हैं। 1 मई से 31 मई तक 786 लोगों को कुत्तों ने काटा। 1 जून से 28 जून तक 750 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। दो महीने में सरकारी आंकड़े के अनुसार 1536 लोगों को कुत्तों निशाना बनाया है। इसमें निजी अस्पतालों में जाने वालों का आंकड़ा शामिल नहीं है।


कुत्तों का झुंड श्रद्धालुओं के बीच आया। इनमें से एक ने डॉक्टर को काट लिया।
पति के साथ दर्शन करने आई थीं डॉक्टर

- Advertisement -

डॉ. जूही सारस्वत और उनके पति दिल्ली से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे। महाकाल मंदिर में पूजा के बाद वे परिसर में बने दूसरे मंदिरों में दर्शन कर रही थीं, तभी कुत्तों का झुंड श्रद्धालुओं के बीच आया।इनमें से एक कुत्ते ने जूही के पैर में काट लिया।

मंदिर में संचालित अस्पताल के डॉ. देवेंद्र परमार ने बताया कि डॉ. जूही को यहां शुरुआती इलाज दिया गया, इसके बाद इंजेक्शन के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

कई बार लेटर लिखे, निगम से टीम नहीं आई
मंदिर समिति के सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि कई बार नगर निगम को लेटर लिखे गए, लेकिन कुत्तों को पकड़ने के लिए गाड़ी नहीं आई। पिछले महीने 22 मई को भी मंदिर प्रशासक ने नगर निगम आयुक्त को लेटर लिखा था। लेकिन, निगम ने कार्रवाई नहीं की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com