कोटा बारां हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। झगड़े में हुई फायरिंग में एक युवक के गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए कोटा हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान रोहित मीणा (28) की मौत हो गई। घटना जिले के कैथून थाना क्षेत्र स्थित ताथेड़ गांव में एक ढाबे (श्याम रसोई) पर रात 8 बजे के आसपास की है। युवक रोहित मीणा अरण्या गांव का रहने वाला था।
चाचा गेंद बिहारी ने बताया कि रोहित आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। खेती का काम भी सम्भालता था। गुरुवार को गोदल्याहेड़ी माल में गया था। वहां से मजदूर छोड़ने आया। उसे दोस्तों के साथ डगारिया गांव में किसी काम से जाना था। शाम रोहित व उसके तीन चार दोस्तों ने ढाबे पर बाइकें खड़ी की ओर कार में बैठकर डगारिया गांव गए। वहां शाम साढ़े 7 बजे करीब वापस आए। जैसे ही ढाबे पर उतरकर कर बाइक लेने लगे। वहां मौजूद 6-8 युवकों से उनकी कहासूनी हो गई। झगड़ा बड़ा तो युवको ने रोहित व उसके साथियों पर हमला कर दिया।हमले के दौरान हुई फायरिंग में रोहित के गोली लगी। बदमाश मौके से फरार हो गए। रोहित को इलाज के लिए कोटा लाए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोहित के एक छोटा भाई है। पिता खेती करते है।
डीएसपी बेनी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल जमीन विवाद में झगड़े की बात सामने आई है। झगड़े में हुई फायरिंग में रोहित मीणा नाम के युवक के बाई आंख में गोली लगने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। हमला करने वाले आसपास गांव के रहने वाले है। 4 युवकों को हिरासत में लिया है
Leave a comment