Latest News | मनासा | नगर में बसेर परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को हुआ। इससे पहले सुबह 9 बजे द्वारकाधीश मंदिर से बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली। वाहन में आचार्य डॉ. देवेन्द्र शास्त्री घारियाखेड़ी वाले विराजित थे। नगर को दुल्हन की तरह सजाया। 100 से अधिक स्वागत द्वार लगाए गए। शोभायात्रा में घोड़े पर भक्त धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। महिलाएं एंव युवतियां नृत्य करते चल रही थीं। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा गांधी चौक स्थित द्वारकाधीश मंदिर से सदर बाजार, अल्हेड़ दरवाजा, सब्जी मंडी होते हुए कथा स्थल द्वारकापुरी धर्मशाला पहुंची जहां। जहां पं. शास्त्री ने कहा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से जीवन सार्थक हो जाता है। श्रीमद् भागवत के बारे में विस्तार से बताया