G7 News

video

मध्य प्रदेश के सीधी में बिजली टावर गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल Latest News

G7 News
1 Min Read

Latest News | सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बिजली का टावर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रामपुर नैकिन थाना इलाके के पटेहरा गांव में आज दोपहर को 70 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर शिफ्ट किया जा रहा था।इसी दौरान यह नीचे गिर गया।टावर को शिफ्ट करने में जुटे 11 मजदूर इसकी चपेट में आ गए, इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूर टावर के ऊपर मौजूद थे।

टावर काटकर निकाला जा रहा शवों को
टावर गिरने के बाद नीचे दबे लोगों की मौत हो गई। अब इसे काटकर मजदूरों के शवों को निकाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे।सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com