Leave a message
expand

G7 News

Today News

प्रेमी के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटा:बेटी ने चाय में नींद की गोली देकर हत्या की; प्रेम प्रसंग से खुश नहीं थे पिता

G7 News
3 Min Read
Today News

1Today News | G7 News पन्ना में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पहले चाय में नींद की गोली मिलाकर पिलाई, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना 8 अप्रैल मंगलवार रात की है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

धरमपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया ग्राम रमजूपुर में रहने वाले रामकेश यादव की बेटी रामबाई (30) का राजू डुमार (35) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को पसंद करते थे। पिता रामकेश पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। बेटी को प्रेमी से दूर रहने की हिदायत दी। इसके बाद आरोपियों ने रामकेश को रास्ते से हटाने का प्लान किया।

मंगलवार की रात को रामबाई ने पिता को चाय में नींद की गोली मिलाकर दी। पिता को नींद लगते ही उसने प्रेमी को घर बुलाया। राजू ने आंगन में सो रहे रामकेश यादव पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों को गिरफ्तार करने पर उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस के सामने रोने का नाटक करती रही आरोपी
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां रामबाई पुलिस के सामने रोती-बिलखती रही। पुलिस ने जानकारी ली तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। उसकी बातों से पुलिस को शक हो गया। इसके बाद रामबाई से सख्ती से पूछताछ की।

- Advertisement -

रामबाई ने पुलिस को बताया, मैं चाची के साथ रात करीब 12 बजे महुआ बीनने जंगल गई थी। बुधवार सुबह लौटने पर देखा कि पिता चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हैं। गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे।

पुलिस को रामबाई पर शक हुआ तो सख्ती बरती, जिसमें उसने प्रेमी के साथ हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी राजू डुमार पुलिस को बताया, मैं और रामकेश यादव एक साथ पंचमपुर भाट के पहाड़ों में बकरियां चराते थे। वहीं रामकेश की बेटी रामबाई अक्सर पिता को खाना देने आती थी। इसी दौरान रामबाई से उसकी दोस्ती हो गई। रामकेश हमारे रिश्ते से खुश नहीं थे, इसलिए उनकी हत्या कर दी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
a