G7 News

video

इंदौर नगर निगम का फरार एक्जीक्यूटिव इंजीनियर यूपी से गिरफ्तार:4 कंपनियों के जरिए किया करोड़ों का घोटाला रिश्तेदारों के यहां छिपा था 25 हजार का इनामी

G7 News
3 Min Read

Breking News, 11/2024 | इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल घोटाले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर को पुलिस ने एटा (उप्र) से गिरफ्तार किया है। वह एटा में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था। अभय ही इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड है। उस पर चार कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप है। पुलिस को पूछताछ में और भी खुलासे होने और नए आरोपियों के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है। डीसीपी-जोन-3 पंकज पाण्डे ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए, आज इस मामले का खुलासा करने की जानकारी दी है।

पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि उसके बेटे का उप्र में ससुराल है। इसके साथ ही अन्य रिश्तेदार भी उप्र के कई शहरों में है। इस पर पुलिस ने सूत्र तलाशे और एटा में एक मकान पर दबिश दी। यहां राठौर ने पुलिस से हुज्जत करते हुए गिरफ्तारी वारंट दिखाने को कहा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके रिश्तेदारों ने वहां दबाव-प्रभाव बनाने की कोशिश की लेकिन उनकी एक नहीं चली।

दरअसल राठौर को लेकर कोई मजबूत सूत्र नहीं मिल रहा था। इस पर पुलिस ने उसके एक नजदीकी व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की। इसमें उसके पास राठौर का एक मोबाइल नंबर मिला। वह यह नंबर बहुत कम लोगों के लिए उपयोग करता है। इस आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन निकाली और एटा पहुंच गई। राठौर के क्षितिज इंटरप्राइजेस, जाह्नवी कंस्ट्रक्शन, किंग कंस्ट्रक्शन, ग्रीन कंस्ट्रक्शन, क्रिस्टल और ईश्वर इंटरप्राइजेस के डायरेक्टरों (ठेकेदारों) से मिलीभगत रही है। इन लोगों ने फर्जी बिल पेश कर नगर निगम को करोड़ों का चूना लगाया।

मामले में पुलिस अब तक राठौर सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से ठेकेदार मो. साजिद, रेणु वडेरा, सब इंजीनियर उदय सिसौदिया, कम्प्यूटर ऑपरेटर चेतन भदौरिया और कर्मचारी मुरलीधर जेल जा चुके हैं। आरोपी ठेकेदार मो. सिद्दीकी (ग्रीन कंस्ट्रक्शन इंजीनियर), इमरान खान (क्रिस्टल इंटरप्राइजेस) और मौसम व्यास (ईश्वर इंटरप्राइजेस) फरार हैं। इन पर इनाम घोषित है। तीन आरोपी ठेकेदार मो. जाकिर, राहुल वडेरा और कैशियर राजकुमार साल्वी का शुक्रवार को कोर्ट ने दो दिन का रिमांड बढ़ाया है। इनसे घोटाले के सबूत जुटाए जा रहे हैं।

- Advertisement -

अवैध नल कनेक्शन और पानी बेचने का भी खेल

हाल ही में नगर निगम को उसके गुलाब बाग के बंगले पर अवैध नल कनेक्शन भी मिले। यह चार इंच कनेक्शन उसने मेन लाइन से उसने जुड़वा रखे थे। उसके तीन निजी टैंकर भी हैं। टंकी से वह टैंकरों में पानी भरता था। इसके साथ ही अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से पानी बेचता था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com