G7 News

video

कृषि उपज मंडी में लहसुन की तुलाई के दौरान किसान व हम्माल के बीच मारपीट, चार लोग घायल

G7 News
3 Min Read

Breking News, 16/2024 रतलाम के नामली स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार दोपहर किसान और हम्माल के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच लहसुन की तुलाई के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान किसान ने हम्माल को थप्पड़ मार दिया। बाद में दोनों अपने साथियों के साथ आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे और लाठियां चलीं। हमले में चार लोग घायल हो गए, इनमें दो महिलाएं हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मंडी प्रभारी एसएस सोलंकी ने बताया कि नयापुरा का किसान युवराज सिंह मंडी में लहसुन लेकर आया था। तौल कांटे पर तुलाई की जा रही थी। इसी दौरान हम्माल देवीलाल वहां पास में खड़ा था। तौल के बीच में आने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। किसान ने हम्माल को चांटा मार दिया। विवाद होने में वहां तो मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद मंडल के बाहर दोनों पक्ष के लोग इकट्‌ठे हो गए।

घायल हम्माल को रतलाम के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल हम्माल को रतलाम के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाद के बाद हम्माल और किसान अपने साथियों के साथ मंडल प्रांगण के बाहर आ गए। किसान के पक्ष के कुछ लोग जीप में सवार होकर आए। वे हम्माल देवीलाल से मारपीट करने लगे। इस दौरान, बीच- बचाव करने गए जीवनसिंह पिता बालू, दुर्गा पति धर्मेंद्र निवासी, अजय (20) पिता प्रेमसिंह के साथ मारपीट की गई। अजय की मां सुमन भी अपने बेटे को बचाने आई, तो उसे भी पीटा गया। अजय रतलाम के मेडिकल कॉलेज में वार्डबाय है। नामली में जिस हम्माल के साथ मारपीट हुई, उसका वह पड़ोसी है। चारों घायल को रतलाम मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटना के बाद हम्माल देवीलाल फरार हो गया।

घायल दुर्गा ने बताया कि हम्माल देवीलाल (देवा) धर्म भाई है। उसे कुछ लोग पीट रहे थे, तो बचाने गए। हमें भी मारा गया। अजय ने बताया कि पड़ोसी हम्माल का झगड़ा हो गया था। वहां पहुंचे तो, तो मारपीट शुरू कर दी। मुझे घेर लिया। लट्‌ठ से हमला किया।

- Advertisement -

नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि लहसुन की तुलाई के दौरान कांटे से दूर हटने की बात को लेकर किसान युवराजसिंह व हम्माल के बीच विवाद हुआ। मंडी के बाहर जाकर फिर विवाद हुआ। बीच बचाव करने गए चार लोग घायल हुए हैं, जो कि हम्माल के मोहल्ले के हैं। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

Breking News | Breking News | Breking News

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com