latest news , 16/06/2024 | इंदौर में तेजाजी नगर ब्रिज के नीचे शनिवार-रविवार दरमियानी रात एक युवक और युवती बेसुध हालात में मिले। दोनों दो दिन पहले अपने घर से लापता हुए थे। शिकायत के बाद पुलिस दोनों की तलाश जुटी हुई थी।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक दीपक(26) पुत्र रमेश कैथवास निवासी न्यू गौरी नगर और दीक्षा निवासी खंडवा रविवार रात बेसुध हालत में ब्रिज के नीचे पड़े मिले। बताया जाता है कि दोनों तीन दिन पहले अपने घर से लापता हुए थे। दीपक शादीशुदा है। जबकि दीक्षा के भाई ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक अभी दोनों के बयान नही हुए है। दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गर्भवती पत्नी को घर छोड़कर गया था पति
पुलिस ने दीपक की पत्नी से बातचीत की। उसने बताया कि वह 4 माह की गर्भवती है। 14 को चाचा नेहरू अस्पताल में पति उसे दिखाने आया था। इसके बाद दोनो घर चले गए। पति ने घर छोड़कर बोला कि सांवेर रोड़ पर काम है। इसके बाद वह मोबाइल बंद कर कही चले गए। शनिवार को दीपक ने मां को कॉल कर कहां कि उसकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। वह परेशान हो रहा है। तब पत्नी ने मोबाइल ले लिया। दीपक ने कहां कि वह उज्जैन में है। लेकिन बाद में पत्नी ने डेढ़ साल के बेटे की कसम दी तो बताया कि भेरूघाट तरफ है। इसके बाद रात में तेजाजी नगर ब्रिज के यहां पड़े होने की जानकारी मिली। दीपक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दीक्षा को वह एक माह से जानते है। दोनो साथ मर्जी से गए थे। दीक्षा ने ही उन पर दबाव बनाया था। दीपक जहां काम करता है उसकी कंपनी के पास दीक्षा रहती है।
डॉक्टरो ने बताया एसिड पीया
तेजाजी नगर पुलिस दीपक के बयान लेने पहुंची थी। लेकिन उसके बयान नही हो पाए। डॉक्टरो ने बताया कि उन्होंने एसिड पीया है। वह बोलने की स्थिती में नही है। इधर दीक्षा का एमवाय की पांचवी मंजिल पर उपचार चल रहा है। जबकि दीपक को चौथी मंजिल पर ट्रासंफर कर इमरजेंसी में रखा गया है।
latest news | latest news | latest news | latest news | latest news