G7 News

video

latest news इंदौर में बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद हत्या:दोस्तों ने चाकू से किया हमला; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Ravi Das Bairagi
2 Min Read

latest news , 16/06/2024 | इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में देर रात युवक की हत्या हो गई। जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना के बाद देर रात परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

छत्रीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवा(19) पुत्र राजेश जरेले निवासी अर्जुनपुरा मल्टी को देर रात करीब 11 बजे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार के मुताबिक रात में दोस्त रोहित की बर्थडे पार्टी थी। यहां उसके सभी दोस्त छत पर पार्टी कर रहे थे। गर्लफ्रेंड की बात को लेकर दोस्त से कहासुनी हो गई। जिसमें एक दोस्त ने शिवा पर हमला कर दिया। इसके बाद शिवा घायल हालत में नीचे उतरा। परिवार के लोग रिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे।

हत्या के आरोपी कुणाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
हत्या के आरोपी कुणाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
परिवार के मुताबिक सभी दोस्त ढोलक बजाने का काम करते है। शिवा का परिवार भी मल्टी के पास ही एक शादी प्रोग्राम में गया हुआ था। चाकूबाजी की सूचना मिलते ही इलाके में हंगामा हो गया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक शिवा को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लिया है। जिसमें मुख्य आरोपी कुणाल का नाम सामने आया। पुलिस ने उस पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
इकलौता बेटा था शिवा
शिवा अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें है। उसके पिता भी ढोलक बजाने का काम करते है। पुलिस अफसरों के मुताबिक हत्या को लेकर पूछताछ की जा रही है।

latest news | latest news | latest news | latest news | latest news 

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com